• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : Agra Metro’s second corridor gains momentum, first U-girder successfully placed

Spread the love

टूडे न्यूजट्रैक। हिन्दी। समाचार। उत्तर प्रदेश।

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रफ्तार, पहला यू गर्डर सफलतापूर्वक रखा गया 

500 टन की क्रेन से हुआ लिफ्टिंग कार्य परियोजना निदेशक की निगरानी में हुआ पूरा संचालन

आगराउत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा आगरा में बन रही मेट्रो परियोजना का कार्य तेज़ गति से आगे ब

ढ़ रहा है। सोमवार को आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच प्रस्तावित दूसरे कॉरिडोर में पहले यू गर्डर का सफलतापूर्वक लिफ्टिंग एवं इंस्टॉलेशन किया गया। इस उपलब्धि को मेट्रो परियोजना के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

यू गर्डर को 500 टन की दो भारी क्रेनों की सहायता से पियरकैप पर स्थापित किया गया। यह पूरी प्रक्रिया मेट्रो परियोजना के परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय सहित वरिष्ठ अभियंताओं और इरेक्शन टीम की निगरानी में पूरी की गई। सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए हर चरण को तकनीकी सतर्कता के साथ संपन्न किया गया।

डौकी कास्टिंग यार्ड से हो रही निर्माण सामग्री की आपूर्ति

इस कॉरिडोर में निर्माण के लिए आवश्यक पियर, पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग डौकी स्थित कास्टिंग यार्ड में की जा रही है। निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीकों और दक्ष इंजीनियरिंग संसाधनों का उपयोग हो रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित हो सकें।

पहले कॉरिडोर का संचालन जारी, भूमिगत भाग अंतिम चरण में

उल्लेखनीय है कि आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) के ताज ईस्ट गेट से मनःकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा पहले ही सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इस कॉरिडोर के शेष भूमिगत हिस्से में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का सिविल कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। वर्तमान में इन स्टेशनों पर फिनिशिंग व सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। टनलिंग कार्य पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और आगामी महीनों में इस खंड पर भी मेट्रो परिचालन की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।


तेज़ होती मेट्रो परियोजना की गति से बढ़ा जनविश्वास  UPMRC की ओर से मेट्रो परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास लगातार जारी हैं। पहले यू गर्डर की स्थापना को इस दिशा में एक बड़ी तकनीकी सफलता माना जा रहा है। आगरा के नागरिकों को बेहतर शहरी परिवहन सुविधा देने की दिशा में यह मेट्रो परियोजना एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे शहर के यातायात में बड़ा परिवर्तन आने की उम्मीद है। 

#AgraMetro#UPMRC#MetroDevelopment#UrbanTransportRevolution#AgraInfrastructure #MetroInMaking#BuildingTheFuture#TransformingAgra#SmartTransportSolutions#MetroConnectivity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *