• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Republic Day News Agra : 77वें गणतंत्र दिवस पर जीआरपी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Spread the love

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेलवे अनिल कुमार झा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

GRP Agra officers hoisting the national flag during the 77th Republic Day 2026 ceremony at GRP Police Lines

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
GRP Agra police officers receiving medals and commendation certificates during Republic Day 2026 समारोह

इसके बाद उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

GRP Agra officers and staff attending Republic Day 2026 ceremony at GRP Police Lines

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रतिसार निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह को प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार का सराहनीय सेवा पदक उप निरीक्षक कप्तान सिंह भदौरिया को दिया गया।

जीआरपी मुख्यालय लखनऊ द्वारा सिल्वर पदक थाना टूंडला के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मोनू कुमार आर्या तथा मुख्य आरक्षी बिजेन्द्र सिंह को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह चालक मुख्य आरक्षी सुशील कुमार राजौरिया को दिया गया।

इसके अतिरिक्त जीआरपी मुख्यालय लखनऊ द्वारा उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, महिला मुख्य आरक्षी मन्जू तथा कांस्टेबल विनय कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


पुलिस अधीक्षक रेलवे ने अपने संबोधन में कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण ही पुलिस बल की पहचान है।

उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इसी भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में हुआ।

#GRPAgra #RepublicDay2026 #RailwayPolice #UPGRP #PoliceAwards #IndianRailways #NationalPride

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *