• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: आगरा में आयुष्मान कार्ड अभियान शुरू, पात्र नागरिक 5 लाख तक मुफ्त उपचार का लाभ उठा सकेंगे

Spread the love

आगरा। जनपद में आयुष्मान, भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए 15 जनवरी 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक आयुष्मान कार्ड अभियान संचालित किया जा रहा है।People registering for Ayushman Bharat PMJAY health cards at Agra health center to get free healthcare benefits under government scheme

अभियान के दौरान पात्र नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार सूचीबद्ध सरकारी एवं आबद्ध निजी चिकित्सालयों में प्राप्त किया जा सकता है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान अवधि में अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार, पंचायत सहायक, नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और समस्त सूचीबद्ध प्राइवेट चिकित्सालयों से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थी स्वयं वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से या प्ले स्टोर से “आयुष्मान ऐप” डाउनलोड कर भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

पात्रता श्रेणियाँ इस प्रकार हैं— SECC 2011 सूची में सम्मिलित परिवार, BOCW (श्रम विभाग) लेबर कार्ड धारक, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, ऐसे राशन कार्ड जिनमें 6 या उससे अधिक सदस्य हों और ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्य 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हों।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य समाज के सभी पात्र नागरिकों को योजना का लाभ पहुंचाना है और उन्होंने सभी से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।

#AyushmanBharat #PMJAY #AgraHealthCampaign #FreeTreatment #HealthForAll #GovernmentScheme #AyushmanCard 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *