• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में यूनिफेस्ट–2025 के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (यूनिफेस्ट–2025) के द्वितीय चरण का शुभारंभ 9 जनवरी 2026 को जे.पी. सभागार में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Inauguration ceremony of Unifest 2025 second phase at Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 22 प्रतियोगिताएं विभिन्न स्थलों पर संपन्न हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी अंतर-क्षेत्रीय युवा समारोह में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Students performing cultural events during Unifest 2025 at Ambedkar University Agra

जे.पी. सभागार में आयोजित लोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज, आगरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गजेन्द्र सिंह, अनिल झा एवं भानु प्रताप सिंह शामिल रहे। पाश्चात्य वादन (एकल) में अभिषेक शुक्ला (आरबीएस कॉलेज) ने प्रथम, कुलवंत सिंह (आगरा कॉलेज) ने द्वितीय तथा भानु प्रताप (ललित कला संस्थान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

Cultural competitions and audience at Unifest 2025 second phase in Ambedkar University Agra

पाश्चात्य गायन (एकल) में अनुज बघेल (ललित कला संस्थान) प्रथम, सूर्यांश चतुर्वेदी (आरबीएस कॉलेज) द्वितीय और अभिनव चौहान (सेंट जॉन्स कॉलेज) तृतीय रहे। पाश्चात्य गायन (समूह) प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान ने प्रथम, सेंट जॉन्स कॉलेज ने द्वितीय और आरबीएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य (भारतीय) में रिमझिम शुक्ला (आरबीएस कॉलेज) प्रथम तथा यशी भारद्वाज (आगरा कॉलेज) द्वितीय स्थान पर रहीं।

सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अनुज बघेल (ललित कला संस्थान) प्रथम, ईशा सेठ (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय) द्वितीय और भारती ब्रजवासी (दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद) तृतीय स्थान पर रहीं। शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य – एकल) में प्रियांशु कृष्णा (आगरा कॉलेज) प्रथम, महिमा लाल (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय) द्वितीय और मोहित सैन (आरबीएस कॉलेज) तृतीय रहे। शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य – एकल) में लीना महौर (बी.डी. जैन कॉलेज) प्रथम तथा इन्द्रजीत सिंह (आगरा कॉलेज) द्वितीय स्थान पर रहे। सुगम संगीत प्रतियोगिता में भारती ब्रजवासी ने प्रथम, देशदीप शर्मा (आगरा कॉलेज) ने द्वितीय और लीना महौर (बी.डी. जैन कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मयंक प्रताप (ललित कला संस्थान) प्रथम, आयुषी (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय) द्वितीय और रचना (आगरा कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में मयंक प्रताप ने प्रथम, सुनैना वर्मा ने द्वितीय और शिफा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज प्रतियोगिता में खुशी जैन (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय) प्रथम, कविता (आगरा कॉलेज) द्वितीय और दीपा (आरबीएस कॉलेज) तृतीय रहीं। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज प्रथम, आगरा कॉलेज द्वितीय और ललित कला संस्थान तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जे.पी. सभागार में डॉ. मोहम्मद हुसैन, डॉ. प्रदीप वर्मा और डॉ. नीलू सिन्हा का योगदान रहा। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की व्यवस्थाएं प्रो. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. सुरभि महाजन, डॉ. निभा जादौन और डॉ. अनामिका उपाध्याय ने संभालीं। सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. श्वेता चौधरी और डॉ. श्वेता गुप्ता ने व्यवस्थाएं देखीं। शिवाजी मंडपम सभागार की जिम्मेदारी डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अंकिता माहेश्वरी, हरवीर सिंह, प्रज्ञा काबरा और डॉ. संगीता ने निभाई। पंजीकरण एवं समन्वय कार्य डॉ. मोनिका अवस्थाना, डॉ. उदिता तिवारी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. पूर्ति चतुर्वेदी और डॉ. आस्था द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. एस.के. जैन, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. रत्ना पाण्डेय, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रो. बिंदु शेखर शर्मा, प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. सुनील उपाध्याय, डॉ. मुकेश बघेल, डॉ. वाई.के. शर्मा, डॉ. मनु कांत शास्त्री, डॉ. विनीत जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय शर्मा ने किया, जबकि व्यवस्थाओं में पुरुषोत्तम मयूरिया और जितेन्द्र भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

विश्वविद्यालय की पीआर टीम ने बताया कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का विकास करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

#Unifest2025 #AmbedkarUniversity #DBRAUAgra #YouthFestival #UniversityEvents #CulturalFestival #StudentTalent #AgraNews #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *