आगरा। नामनेर की सिंधी कॉलोनी में लाडला ग्रुप नामनेर सेवा समिति की ओर से पांचवें श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव संकीर्तन का आयोजन किया गया। फूलों से सजे बाबा श्याम के दरबार और मनमोहक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
टाटानगर और वृंदावन से आए भजन गायकों ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। ‘मेरे घर के सामने खाटू श्याम, तेरा मंदिर बन जाए’ सहित भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा श्याम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, हनी जेठवानी, हेमंत गुनानी, तरुण कुमार और धीरज जेठवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद भजन संध्या शुरू हुई। टाटानगर से आए भजन गायक अनुभव अग्रवाल ने ‘श्याम तू है दीवाना, हम हैं।https://todaynewstrack.com/2026/11/khatu-shyam-bhajan-sandhya-devotees-dance-agra-namner/
श्याम के दीवाने’, ‘कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आना है’ और ‘मेरे श्याम आ रहा है’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। वृंदावन से आए मोहन ब्रजवासी ने ‘तेरी कृपा से श्याम मेरा काम हो रहा है’ और ‘ओ खाटू वाले श्याम, तेरी महिमा निराली है’ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

श्याम बाबा का श्रृंगार सोनू गोयल ने ऑर्किड, रजनीगंधा, गुलाब और बेला के फूलों से किया। फूलों से सजे भव्य दरबार में बाबा का आकर्षक श्रृंगार देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
इत्र की सुगंध और भजनों की धुन से नेताजी कॉलोनी और सिंधी कॉलोनी का पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।http://agra-khatu-shyam-janmotsav-sankirtan-namner-bhajan-sandhya
कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नीरज पंजवानी, राहुल खुशलानी, किशोर जेठवानी, पंकज पंजवानी, राघव शर्मा, लाल चंद गुनानी, धर्मदास चेतवानी, जेठानंद और तुलसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
