आगरा। ईदगाह-खेरिया मोड़ रोड ओवरब्रिज (आरओबी) को नवनिर्माण कार्य के लिए 17 अक्टूबर से 90 दिन तक बंद किया जाएगा। पहले इसे बुधवार से बंद किया जाना था, लेकिन रेलवे ने कार्यक्रम टाल दिया। पुल के पास इसकी सूचना देने के लिए नोटिस बोर्ड पहले ही लगाया जा चुका है। बंदी के दौरान वाहनों को अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक मार्ग और रेलवे फाटक संख्या 75 (एलसी-75) से होकर निकाला जाएगा।https://todaynewstrack.com

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आरओबी संख्या 1343/3 का नवनिर्माण रेल संचालन और आमजन की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। यह कार्य सड़क यातायात रोके बिना संभव नहीं है। इसलिए 17 अक्टूबर की सुबह से आगामी 90 दिनों तक पुल पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य में सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
ईदगाह खेरिया आरओबी को 90 दिन बंद करने पर भड़के लोग, बोले- पहले दुरूस्त करो वैकल्पिक इंतजाम
अजीत नगर बाजार कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को घेरा
आगरा। ईदगाह- खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को मरम्मत कार्य के लिए 90 दिन तक बंद करने के फैसले के विरोध में बुधवार को अजीत नगर क्षेत्र में लोग सड़कों पर उतर आए। अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मांग की कि पुल बंद करने से पहले वैकल्पिक रास्तों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि क्षेत्र में जाम न लगे और लोगों को आवागमन में परेशानी नhttps://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/agra

विरोध की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. जीएस धर्मेश अर्जुन नगर पहुंचे। लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों से बात की जाएगी। मौके पर पहुंचे पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने भी लोगों को परेशानी से बचाने का आश्वासन दिया।
बारह खंभा मार्ग पहले ठीक कराने की मांग
कमेटी के लोगों का कहना था कि खेरिया आरओबी को 90 दिन तक बंद करने से पहले बारह खंभा वाले रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया जाए। सड़क की मरम्मत, निर्माण और समतलीकरण कराया जाए, ताकि वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद भी यातायात बाधित न हो। लोगों ने मांग की कि वैकल्पिक व्यवस्था पूरी होने के बाद ही आरओबी बंद किया जाए।https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/agra/
रुई की मंडी और अर्जुन नगर क्षेत्र से हटे अतिक्रमण
लोगों ने रुई की मंडी में आटक के पास सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इसके साथ ही अर्जुन नगर क्षेत्र से नगला छऊआ तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की बात कही। रेलवे फाटक संख्या 77 से सगन की ओर जाने वाले मार्ग से भी अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई, जिससे सड़क की उपलब्ध चौड़ाई का उपयोग हो सके और यातायात सुचारु रहे।
ईदगाह स्टेशन से ट्रेनों के संचालन का सुझाव
कमेटी ने रेलवे फाटक संख्या 71 पर यातायात का दबाव कम करने के लिए ईदगाह रेलवे स्टेशन से पहले की व्यवस्था के अनुसार संबंधित ट्रेनों के संचालन की समीक्षा कराने का सुझाव दिया। लोगों ने कहा कि यदि तकनीकी और परिचालन की दृष्टि से संभव हो तो रेलवे प्रशासन इस विकल्प पर विचार करे। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, रेलवे फाटकों और वैकल्पिक रास्तों पर यातायात पुलिस की तैनाती तथा सुबह-शाम व्यस्त समय में विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई।
डीएम और पुलिस अधिकारियों को भेजा पत्र
अजीत नगर बाजार कमेटी के लोगों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। पुलिस अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त निरीक्षण की मांग की, ताकि सभी प्रभावित रास्तों की स्थिति सुधारकर समयबद्ध तरीके से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/kheria-idgah-rob-in-agra-to-remain-closed-for-three-months-2026-10-13
इस बीच, बारह खंभा मार्ग को सुचारु बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया। मार्ग से अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क निर्माण का काम भी शुरू हुआ। लोगों ने मांग की कि इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आरओबी बंद होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या गंभीर न हो।
विरोध प्रदर्शन में राजेश यादव, दिनेश अरोड़ा, इमरान अब्बास, मनीष खट्टरपाल, रोहित गुप्ता, मकबूल अहमद, सुधीर कुमार, मनोज गुप्ता, संजय नोतनानी, अमित सागर, सलमान अब्बास, दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, ललित शर्मा, जितेंद्र कुशवाह, गोपाल वर्मा, जितेंद्र खन्ना, दिलीप वर्मा, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, कुलदीप, खेराज, अजय मोटवानी, देवेंद्र, अंजलि और उमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
