आगरा। बाईपास रोड स्थित एनआरएल एमजी शोरूम में बुधवार को एमजी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Hector Tomahawk EV की लॉन्चिंग हुई। मुख्य अतिथि फिरोजाबाद के डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र सिंह भदौरिया ने वाहन का अनावरण किया। कंपनी ने इसे 5 और 7 सीटर विकल्प में पेश किया है। वाहन की शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
एनआरएल एमजी के जीएम सेल्स अंकित यादव ने बताया कि एसयूवी को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो सीटिंग विकल्पों में उतारा गया है। इसकी लंबाई 4,745 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,770 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2,810 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 230 मिलीमीटर है।
एसयूवी के 5 सीटर संस्करण में 610 लीटर का बूट स्पेस है। दूसरी पंक्ति की सीटों को फोल्ड करने पर इसे 1,053 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इससे वाहन में सामान रखने के लिए अधिक जगह मिलती है। Hector Tomahawk EV में 69.2 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी पैक दिया गया है। यह 150 किलोवॉट यानी 204 हॉर्सपावर की शक्ति और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर वाहन 517 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देने में सक्षम है। वाहन में आधुनिक तकनीक के साथ प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं हैं। कनेक्टेड तकनीक और वॉयस असिस्टेंट भी इसमें दिया गया है।
सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एबीएस के साथ ईबीडी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वाहन में व्हीकल-टू-होम और व्हीकल-टू-लोड की सुविधा भी है।
पहले 50 ग्राहकों को विशेष ऑफर
अंकित यादव ने बताया कि बाजार की प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए वाहन की शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। एनआरएल एमजी की ओर से पहले 50 ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी उपलब्ध रहेंगे। लॉन्चिंग कार्यक्रम में एनआरएल ग्रुप के एमडी हरी मोहन गर्ग, एनआरएल एमजी के डायरेक्टर रोहित गर्ग, जीएम सेल्स अंकित यादव, सेल्स मैनेजर नरेश चौधरी, सीआरएम नीतू चौहान आदि मौजूद रहे।

