आगरा। परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट की ओर से पाण्डेय जी की वाटिका हाथी घाट पर ट्रस्ट की नव नियुक्त नामांकित पदाधिकारियों क्षेत्रीय मंडल अध्यक्षों और सक्रिय वरिष्ठ सदस्यों के परिचय के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के युवा सदस्य शोभित शर्मा द्वारा आगरा नगर की प्रख्यात श्री रामलीला में द्वितीय बार भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने पर उनका माल्यार्पण कर साफा बांधकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम दरबार भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अन्य ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा किशोर शर्मा अजय तिवारी और विजय सारस्वत मौजूद रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।
फोन के माध्यम से ट्रस्ट के संरक्षक रमाकांत उपाध्याय सदस्य गौ सेवा आयोग ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने ब्राह्मण एकता पर जोर देते हुए ट्रस्ट की नवनियुक्त नामांकित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक को विशिष्ट अतिथियों ने भी संबोधित किया और समाज की एकजुटता तथा संगठन की सक्रिय भूमिका पर विचार रखे।
इसके उपरांत ट्रस्ट के युवा सदस्य शोभित शर्मा का सम्मान किया गया। आगरा नगर की प्रख्यात श्री रामलीला में द्वितीय बार भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने पर ट्रस्ट अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण किया और साफा बांधकर स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम दरबार प्रदान किया गया।
बैठक में ट्रस्ट की नामांकित नव नियुक्त कार्यकारिणी के 41 सदस्यों को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों के पदों की घोषणा की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
बैठक का सफल संचालन उपाध्यक्ष मीनेश शर्मा ने किया। सभी का धन्यवाद डा. धीरज शर्मा और अमित पांडे ने किया। बैठक की व्यवस्था सचिव हिलेंद्र शर्मा और समी दुबे ने संभाली।
इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव उपाध्याय लक्ष्मीकांत शर्मा मुरली मनोहर रावत रमेश पुरी अमित लवानिया मुकेश शर्मा संजय भारद्वाज मोहन उपाध्याय सोमेश शर्मा मनोज त्रिपाठी ललित नारायन शर्मा चतुर्भुज तिवारी अतुल अवस्थी अनिल शर्मा हरेंद्र शर्मा अनिल मुकेरिया तथा ट्रस्ट के भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

