• Wed. Sep 16th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra news:23 साल बाद आगरा में फिर गूंजेगी रामकथा, मोरारी बापू को सुनने उमड़ेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु

Spread the love

आयोजन समिति की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कथा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।मंगलवार शाम चार बजे से कथाजेपी वेडिंग ग्राउंड में 15 सितंबर को शाम चार से सात बजे तक रामकथा का शुभारंभ होगा। इसके बाद 16 से 23 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोरारी बापू रामकथा का वाचन करेंगे। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया जाएगा।

5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्थाकथा के लिए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। भोजन प्रसादी के लिए अलग विशाल पंडाल बनाया गया है, जहां एक बार में करीब 1000 श्रद्धालु भोजन कर सकेंगे। कथा में शामिल होने वालों के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 23 साल बाद मोरारी बापू के आगमन से आगरा में रामकथा को लेकर भक्तिमय माहौल बन गया है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु अब मंगलवार से शुरू होने वाली कथा में उनके संदेश सुनने को उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *