आगरा। देहली गेट स्थित समर्पण रक्तदान बैंक में प्रयास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम में मंत्री जी ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रयास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव अंशुल जैन, कोषाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, सदस्य अंकुश गुप्ता, अभिषेक बंसल, हिमांशु जैन, आदित्य माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






