आगरा। ताजगंज गोबर चौकी आगरा में 8 वर्षीय मासूम बेटी प्रज्ञा का शव किराएदार के कमरे में मिलने की अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पुलिस अधिकारियों द्वारा दोषी अपराधी किराएदार के खिलाफ कम समय में उचित कार्यवाही करते हुए उचित दंड सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की सराहना की गई और दुख की घड़ी में गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार से व्यक्त की गईं।

मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत प्रज्ञा के पिताजी दिनेश कुमार एवं अन्य परिवारजनों को इस विशाल दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


