• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: खेत में रखे गेहूं के इकट्ठे लॉंक में लगी भीषण आग, सवा सौ मन गेंहू जलकर खाक

Farmer watching his wheat stack burning in a massive fire incident in Nagla Hiraman village Agra खलिहान में रखे गेंहूं के लॉक में लगी आग को देखता बेबस किसान।
Spread the love

जानकारी के अनुसार नगला हीरामन निवासी अशोक लवानिया पुत्र प्रेमचंद के खेत में तीन बीघा गेहूं की फसल काटकर लॉंक के रूप में इकट्ठा कर रखी गई थी। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे अचानक लॉंक में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलने पर पीड़ित अशोक लवानिया भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस पीआरवी 112 को दी गई। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सवा सौ मन गेहूं पूरी तरह जल चुका था।

पीड़ित अशोक लवानिया ने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लगाई गई है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष कागारौल को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *