• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Team India Rising Holi Milan Samaroh:होली मिलन समारोह में मचा धमाल, गुलाल लगाकर दी एक एक-दूसरे को बधाई

Colorful Holi festival celebration with people playing with gulal and water in Indiaहोली मिलन समारोह में मौजूद इंडिया राइजिंग टीम के सदस्य व पदाधिकारी।
Spread the love

आगरा। होली के रंगों और उल्लास के बीच टीम इंडिया राइजिंग द्वारा आगरा राइजिंग पार्क, संजय प्लेस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक व्यंजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

होली मिलन समारोह का आयोजन आगरा राइजिंग पार्क, संजय प्लेस में हर्षोल्लास के साथ किया गया, जहां अध्यक्ष संगीता राठौर ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए गुजिया और ठंडाई का वितरण किया। ढोल की थाप पर सदस्यों ने जमकर डांस किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। महासचिव अमिताभ गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन पर सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तरंग त्रिपाठी, वंदना कक्कड़, नितिन जौहरी, आर. पी. सक्सेना, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी, संदीप सिंह, सुनील बग्गा, अवधेश उपाध्याय, प्रियंका अग्रवाल, स्नेहा सिंह, नीतू सिंह, निशा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, हर्षिका सिंह, विनीता सिंह, उमंग गुप्ता, पवन सिंह, शरद गुप्ता, सुन्दरलाल चेतवानी, सूर्यदेव, संजय दीक्षित, दिलीप वर्मा, त्रिलोचन अरोरा, नमित सिसोदिया, अंकुर सिंह, अंकुर गर्ग तथा विप्लव जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान रंगों की बौछार, संगीत और नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। सभी सदस्यों ने मिलकर एकता, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाई तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *