• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मथुरा कोतवाली पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से दबोचा

Red Moon during Chandragrahan 2026 in Uttar Pradesh, Ram Temple and Banke Bihari Temple reopened for darshan
Spread the love

मथुरा: मथुरा शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर आर्य समाज रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईशान पुत्र शहजाद निवासी नक्कारची टीला, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नाबालिग से बलात्कार का मुकदमा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आर्य समाज रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना कोतवाली लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण के अतिरिक्त आरोपी का कोई अन्य आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता प्रदर्शित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *