• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Eco Car Fire Fatehabad: ईको कार में वेल्डिंग करते समय लगी भीषण आग जलकर राख

Eco car caught fire during welding at Avanti Chowk Fatehabad garage, car completely burnt, fire brigade controlling blazeबैल्डिंग के दौरान कार में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी
Spread the love

फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद की अवंती चौक पर वेल्डिंग के दौरान एक ईको कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

ईको कार में लगी आग को बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मी, मौके पर जुटी भीड़।

जानकारी के मुताबिक, पथवारी मोहल्ला निवासी आमिर का अवंती चौक पर आमिर मारुति वर्कशॉप नाम से गैराज है। रविवार को सुबह लगभग 11:40 बजे वर्कशॉप में वेल्डिंग करते समय ईको कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही गैराज में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ईको कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सौभाग्य से एक गाड़ी में गैस सिलेंडर था, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने की घटना से वर्कशॉप और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

EcoCarFire #FatehabadNews #WeldingAccident #CarBurnt #FireBrigade #GarageFire #VehicleAccident #SafetyAlert #LocalNewsFatehabad #AccidentReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *