• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : होली पर यमुना में डूबा युवक: नहाने गए तीन में से दो बचे, 18 वर्षीय बंशी की तलाश जारी

Today News Track logo, Hindi news portal, latest news updates, breaking news in Indiatodaynewstrack a leading Hindi news portal providing latest news, breaking updates, and current affairs in India.
Spread the love

आगरा(ब्यूरो) : होली के दिन आगरा में बड़ा हादसा हो गया। थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित यमुना किनारे नहाने गए चार युवकों में से तीन डूब गए। दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन 18 वर्षीय बंशी गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीन घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यमुना में डूबे युवक की तलाश करती टीम। स्रोत इंटरनेट मीडिया

होली के दिन थाना कमला नगर क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी चार युवक बल्केश्वर स्थित यमुना किनारे पहुंचे थे। बताया गया है कि वहां युवकों ने पहले शराब पी, जिसके बाद वे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय अचानक तीन युवक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 18 वर्षीय बंशी पानी में लापता हो गया।

बंशी का भाई भी उसके साथ मौजूद था। युवकों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। स्टीमर की सहायता से यमुना में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के करीब तीन घंटे बाद भी बंशी का कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *