• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Tundla Crime News:ट्रेनों और स्टेशनों पर छिनैती करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, जेवर व 31,640 रुपये बरामद

ByToday NewsTrack

Feb 15, 2026
Spread the love

टूंडला। थाना जीआरपी टूण्डला की टीम ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से छिनैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 04 अंगूठी, 01 मंगलसूत्र, 01 जोड़ी कान के झाले, 01 जोड़ी कान के बुंदे, 01 चेन सभी पीली धातु तथा 31,640 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे यूपी लखनऊ के निर्देश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा अनिल कुमार झा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा की देखरेख में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जीआरपी टूण्डला, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 04 के पूर्वी छोर पर तीन संदिग्ध अपराध की फिराक में बैठे हैं। पुलिस टीम पहुंची तो तीनों उठकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्जुन पुत्र रामशरन सिंह यादव निवासी ग्राम हिमायूपुर इंटर कॉलेज के पास दादू नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 40 वर्ष, सुबोध कुमार पुत्र भारत सिंह मूल निवासी ग्राम नगला वरी थाना बरहन आगरा हाल निवासी मनु राठौर का किराए का मकान गली नंबर 02 हिमायूपुर सब्जी मंडी के पास थाना दक्षिण फिरोजाबाद उम्र करीब 42 वर्ष तथा विशाल पुत्र रतेन्द्र निवासी ग्राम गदाई मिसोली थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 25 वर्ष शामिल हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद जेवर और नकदी चोरी व छिनैती की घटनाओं से प्राप्त किए गए हैं। पहली घटना 2 दिसंबर 2025 को इटावा से टूण्डला की ओर आ रही गोमती एक्सप्रेस में टूण्डला स्टेशन से पहले एक महिला का पर्स चोरी किया गया था। इस संबंध में थाना जीआरपी टूण्डला दूसरी घटना 20 दिसंबर 2025 की रात टूण्डला से कानपुर जा रही ट्रेन में फिरोजाबाद स्टेशन के आसपास एक महिला से हैंडबैग छीना गया था, जिस पर तीसरी घटना 26 और 27 जून 2025 की रात टूण्डला स्टेशन के पास एक महिला का लेडीज पर्स चोरी किया गया था। अर्जुन के विरुद्ध उपरोक्त मामलों के अतिरिक्त कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। सुबोध कुमार पर धारा 4 25 शस्त्र अधिनियम थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, धारा 18 20 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना धूमनगंज प्रयागराज में प्रकरण दर्ज हैं। विशाल पर धारा 380 411 भादवि थाना जीआरपी बदायूं में मुकदमा पंजीकृत है।

बरामदगी में एक अंगूठी लाल बैंगनी मोती जड़ी पीली धातु की, तीन अन्य अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी कान के बुंदे, एक चेन तथा 31,640 रुपये शामिल हैं। कार्रवाई में थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य, उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा प्रभारी साइबर सेल अनुभाग आगरा, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, मुख्य आरक्षी कन्हैयालाल, मुख्य आरक्षी कृष्णप्रताप सिंह, आरक्षी विपिन कुमार, आरपीएफ फिरोजाबाद के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एएसआई धीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी देवकी नंदन मीणा, आरक्षी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सीआईबी टीम के एएसआई विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी नरेन्द्रपाल सिंह, आरक्षी मोहित कुमार तथा आरपीएफ टूण्डला के उपनिरीक्षक खजान सिंह व आरक्षी गंगाधर सिंह शामिल रहे।

रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

#GRPTundla #RailwayCrime #TrainTheft #SnatchingCase #UPPolice #RPF #CrimeNews #TundlaJunction #JewelleryRecovery #PublicSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *