• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fatehabad News: निबोहरा पुलिस ने दम्पति को 10 किलो से अधिक गांजे के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

फतेहाबाद। निबोहरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 237 ग्राम अवैध गांजा और 5100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Nibohra police seize 10.237 kg cannabis and cash from couple in Fatehabad
निबोहरा पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दंपति को पकड़ा

एसीपी शमसाबाद अमीषा ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:20 बजे निबोहरा पुलिस और सर्विलांस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझारा से तिबरिया शमसाबाद जाने वाले मार्ग पर तेनगुरिया कोल्ड स्टोर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी रंगीन प्लास्टिक के बोरे में गांजा लेकर खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बाइक सवार दंपति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टे से 10 किलो 237 ग्राम अवैध गांजा, 5100 रुपये नकद और बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनिल कुमार पुत्र किशन सिंह और उसकी पत्नी निवासी ग्राम मझारा थाना शमसाबाद बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध गांजा एटा से लाकर गांव में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निबोहरा बृजेश कुमार गौतम, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, उपनिरीक्षक कुंवरपाल, जितेंद्र कुमार, गौरव, बादल चौहान सहित अन्य मौजूद थे। 

#NibohraPolice #FatehabadCrime #CannabisSeizure #MarijuanaArrest #DrugBustIndia #IllegalGanja #CrimeNewsFatehabad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *