• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fateabad News : ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, आठ गिरफ्तार, एक फरार

Spread the love

फतेहाबाद। ट्रांसफार्मर गिराकर उनमें से तांबे का तार और तेल चोरी करने वाले गिरोह का थाना डौकी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, तांबे का तार, वारदात में प्रयुक्त दो कारें, उपकरण और तमंचा बरामद किए गए हैं।

Police arresting members of a gang involved in transformer wire and oil theft in Fatehabad, Agra
घटना का खुलासा करते डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को थाना डौकी क्षेत्र के गांव पैंतीखेड़ा निवासी मां पीतांबरा कोल्ड स्टोरेज के स्वामी राजकुमार ने तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि अज्ञात चोर कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल तोड़कर परिसर में घुसे और ट्रांसफार्मर से कॉपर का तार व तेल चोरी कर ले गए। घटना के खुलासे के लिए एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना डौकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

Recovered copper wire, tools, cash and weapons seized by police in transformer theft case in Agra
घटना में प्रयुक्त कारें

शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड वाजिदपुर अंडरपास से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुकेश, कप्तान, अनिल निवासी विलघमा थाना सदर जिला धौलपुर, सुरेश निवासी सरानेखेड़ा गोपी की मढ़ैया, धर्मेंद्र निवासी गोपीपुरा, अंशु निवासी डोडीकापुरा थाना दिहोती, शिवनारायण निवासी गोपी का पुरा और रंजीत निवासी डौडीकापुरा थाना दिहोती जिला धौलपुर शामिल हैं। 

Police checking vehicles on Fatehabad road leading to arrest of transformer theft gang

तलाशी के दौरान कारों से 62.4 किलो तांबे का तार, ट्रांसफार्मर काटने के उपकरण, 6,500 रुपये नकद और दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। गिरोह का एक सदस्य अशोक निवासी पिलघमा थाना सदर जिला धौलपुर फरार है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी में गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। मुकेश और अंशु कार चलाते थे, कप्तान पहले रैकी करता था, जबकि अनिल और धर्मेंद्र बिजली की लाइन काटते थे। 25 जनवरी की रात सभी ने मिलकर मां पीतांबरा कोल्ड स्टोरेज से करीब 150 किलो तांबा और 50 लीटर तेल चोरी किया था, जिसमें से 100 किलो तांबा और तेल 80 हजार रुपये में बेच दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी फतेहाबाद, बमरौली कटारा, शमशाबाद और डौकी क्षेत्र में रैकी कर ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और माल को अलग-अलग जनपदों में बेचते थे। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले के सफल खुलासे पर डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

#AgraCrime #TransformerTheft #FatehabadPolice #CopperWireTheft #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *