• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Delhi News: एआई से सशक्त हुआ सामुदायिक रेडियो: ‘आगरा की आवाज’ की राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी भागीदारी

Spread the love

नई दिल्ली: इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के पूर्व-कार्यक्रम के तहत सोमवार और मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में AI and Radio Workshop और द रेडियो फेस्टिवल के 9वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन SMART संस्थान की निदेशक अर्चना कपूर द्वारा किया गया।

Agra Ki Awaaz DBRAU engineers participating in AI and Radio Workshop at India International Centre, New Delhi

सोमवार को विशेष कार्यशाला “Demystifying AI for Community Radios” में देशभर के सामुदायिक रेडियो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 एफएम आगरा की आवाज से इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव ने कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आगरा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय मंच पर सशक्त उपस्थिति दर्ज हुई।

कार्यशाला का उद्देश्य रेडियो प्रसारण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका को समझना और सामुदायिक रेडियो को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की CRS निदेशक शिल्पा राव भी उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन एआई विशेषज्ञ जतिन गांधी ने किया।

मंगलवार को द रेडियो फेस्टिवल 2026 में “Reimagining Radio with AI” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह रहे। सत्र में संजय जाजू (सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय), पद्मश्री शशि शेखर वेम्पति और टिम कर्टिस (यूनेस्को) ने एआई के साथ रेडियो के भविष्य पर विचार साझा किए। निजी रेडियो क्षेत्र से रेड एफएम की निदेशक निशा नारायणन भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि एआई सामुदायिक रेडियो के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर है, जिससे स्थानीय आवाजों को और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एआई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

यह उल्लेखनीय है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 19–20 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन सहित द रेडियो फेस्टिवल, नई दिल्ली में ‘आगरा की आवाज’ को लगातार कई वर्षों से भागीदारी का अवसर मिल रहा है। 

यह लगातार सहभागिता विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सक्रिय भूमिका को दर्शाती है और यह प्रमाणित करती है कि ‘आगरा की आवाज’ राष्ट्रीय मंच पर सामुदायिक सरोकारों, नवाचार और जनसंचार के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बना चुका है। 

#AgraKiAwaaz #DBRAUCommunityRadio #AIRadioWorkshop #RadioFestival2026 #AIInRadio #CommunityRadioIndia #AgraRadioNews 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *