• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: ताज महोत्सव 2026: सदर बाजार मंच पर रंगारंग कार्यक्रम, कथक नृत्य और संगीत प्रस्तुति से जनता झूमी

Taj Mahotsav 2026 at Sadar Bazaar stage featuring Kathak dance, musical performances, and live singing by artistsArtists performing Kathak dance, live music, and singing at Taj Mahotsav 2026 on Sadar Bazaar stage, Agra. The event included group Kathak performances, keyboard and drums, and live singing by Surmayi Singers, Anamika Mishra, Sulabh Kulshrestha Singers, and Melody Masters band.
Spread the love

आगरा। बुधवार को ताज महोत्सव 2026 का आयोजन सदर बाजार मंच पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राशि जौहरी के निर्देशन में समूह कथक नृत्य से हुई, जिसमें कलाकारों ने श्रृंगार रस की ठुमरी प्रस्तुत की। दर्शकों ने नृत्य को उत्साहपूर्वक सराहा और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इसके बाद युगल प्रस्तुति में तक्ष कीबोर्ड पर और गर्वित ड्रम्स पर मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सुरमयी सिंगर्स ग्रुप के मेंबर्स ने अपनी गायन प्रस्तुति से माहौल को जीवंत कर दिया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में अनामिका मिश्रा के गायन ने भी खूब तालियां बटोरी और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद सुलभ कुलश्रेष्ठ सिंगर्स ग्रुप के मेंबर्स ने अपनी प्रस्तुति से माहौल सुरमयी बना दिया। कार्यक्रम का समापन मेलोडी मास्टर्स बैंड के गायक डॉ. आशीष त्रिपाठी की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंच व्यवस्था पर्यटन विभाग से दया शंकर यादव ने संभाली, जबकि मंच संचालन आकांक्षा मुदगल ने किया। मंच समन्वयक के रूप में हर्षित पाठक ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। कार्यक्रम ने आगरा में सांस्कृतिक माहौल को और जीवंत किया और दर्शकों को शानदार प्रदर्शन देखने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *