• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: आगरा आवास परियोजना ग्रीन एनक्लेव 9 साल में जर्जर, मण्डल आयुक्त ने लिया जायजा

Divisional Commissioner Nagendra Pratap inspecting Green Enclave under Sikandra Housing Scheme in Agra, highlighting building maintenance and community facilities
Spread the love

आगरा। बुधवार को मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने आवास विकास परिषद के सिकंदरा योजना के अंतर्गत सेक्टर 2 सी में निर्मित ग्रीन एनक्लेव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास विकास के अधीक्षण अभियंता ने आयुक्त को अवगत कराया कि ग्रीन एनक्लेव वर्ष 2017 में लॉन्च हुई थी, जिसमें कुल 96 फ्लैट हैं।

विगत 9 वर्षों में केवल 6 फ्लैट का आवंटन हुआ है। वर्तमान में प्रथम आओ प्रथम पाओ योजना के तहत 15 प्रतिशत तक की छूट के साथ पंजीकरण खुला हुआ है, लेकिन आवेदकों द्वारा फ्लैट खरीदने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई जा रही है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि निर्माण के 9 वर्ष से अधिक हो जाने के कारण कई फ्लैट जर्जर अवस्था में हैं। कमरों में सीलन दिखाई दी और जगह-जगह टूट-फूट हुई थी। बिल्डिंग की बाहरी स्थिति भी खराब पाई गई। फ्लैटों और बिल्डिंग का समुचित रखरखाव नहीं किया गया था।

मण्डल आयुक्त ने निर्देश दिए कि बिल्डिंग और फ्लैट में मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाए। इसके साथ ही बिजली और पानी की पाइपलाइन फिटिंग का पुनः परीक्षण किया जाए और आवश्यकतानुसार समुचित फिटिंग कार्य किया जाए।

आयुक्त ने कहा कि परिसर में जिम, क्लब हाउस और अन्य कम्युनिटी सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाए। इसके अलावा रेरा से संशोधित लेआउट का अनुमोदन लेने की भी आवश्यकता बताई गई। यह कदम ग्रीन एनक्लेव के फ्लैटों के समुचित रखरखाव और आवासीय सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक है।

मण्डल आयुक्त ने आश्वस्त किया कि इस पहल से ग्रीन एनक्लेव को न केवल संरचनात्मक रूप से बेहतर बनाया जाएगा, बल्कि आवासीय और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के माध्यम से निवासियों के लिए बेहतर जीवनयापन सुनिश्चित किया जाएगा। इस निरीक्षण में आवास विकास परिषद के अधिकारी, अधीक्षण अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *