• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News :विश्व कैंसर दिवस पर आगरा में कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन

Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस, छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

रैली का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर निदान, रोकथाम व उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की थीम “देयर इज़ कैन इन कैंसर, व्हिच मींस वी कैन बीट इट” रखी गई, जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही जानकारी, समय पर इलाज और सकारात्मक सोच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है।
Cancer awareness rally organized by Ambedkar University Agra

जागरूकता रैली का शुभारंभ छलेसर कैंपस से हुआ, जो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुज़री। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगाए तथा ग्रामीणों को कैंसर के संभावित लक्षणों, कारणों, रोकथाम के उपायों और नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

Students holding placards during cancer awareness rally at Chhalesar campus

कार्यक्रम फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। रैली के समन्वयक डॉ. स्वेतलाना और डॉ. गौरव रजौरिया रहे, जबकि सह-समन्वयक के रूप में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, अरिंजय जैन, डॉ. सजल अग्रवाल और नीरू जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र निखिल, रजत और कार्तिक सहित फार्मेसी विभाग के समस्त विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

रैली में शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

#WorldCancerDay #CancerAwareness #AmbedkarUniversityAgra #ChhalesarCampus #HealthAwareness #AgraNews #EducationNews 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *