• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आयोजित किया स्टार्टअप अवेयरनेस सेशन

ByToday NewsTrack

Feb 18, 2026
Spread the love

आगरा। विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (ViF) द्वारा स्टार्टअप अवेयरनेस सेशन का आयोजन आज Department of Physics एवं Department of Mathematics में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें नवाचार आधारित व्यवसाय की दिशा में प्रेरित करना था।

Incubation Manager Yogesh Tomar addressing students during startup awareness session

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इन्क्यूबेशन मैनेजर योगेश तोमर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योरशिप की अवधारणा, व्यवसाय प्रारंभ करने की चरणबद्ध प्रक्रिया तथा नवाचारी विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने के व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार वे आत्मनिर्भर बनते हुए रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और अपने विचारों को संस्थागत सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ा सकते हैं।

Students attending Startup Awareness Session organized by Vivekananda Incubation Foundation

इस अवसर पर स्टार्टअप शुरू करने जा रहे विद्यार्थियों का सभी के समक्ष परिचय भी कराया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली और उनमें उद्यमिता के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई।

कार्यक्रम में गणित विभाग के निदेशक प्रो. संजय चौधरी तथा भौतिकी विभाग से प्रवक्ता डॉ. आशुतोष द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने विद्यार्थियों को नई सोच, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में उद्यमिता के माध्यम से युवा न केवल स्वयं के लिए बल्कि समाज के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकते हैं।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (ViF) द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे विश्वविद्यालय में एक सशक्त स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हो सके।

#StartupAwareness #Entrepreneurship #ViF #StudentStartups #Innovation #UniversityNews #StartupIndia #YouthEntrepreneurs #EducationNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *