• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: प्रथम कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से में आगरा मेट्रो का निर्माण पूरा, पियर कैप और यू-गर्डर स्थापित

Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर में यात्री सेवाओं के शीघ्र विस्तार के उद्देश्य से निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड हिस्से में पाइल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

Agra Metro first corridor elevated section with U-girder installation

यूपी मेट्रो ने इस हिस्से में कुल 722 पाइल का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। अब तक 102 पियर कैप और 180 यू-गर्डर भी सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

प्रथम कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड भाग में खंदारी स्थित आरबीएस रैंप से सिकंदरा तक कुल 722 पाइल, 152 पाइल कैप और 152 पियर का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से सभी 722 पाइल का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 148 पाइल कैप और 138 पियर का कार्य भी संपन्न किया जा चुका है। 

इसके अतिरिक्त इस खंड में कुल 131 पियर कैप और 272 यू-गर्डर लगाए जाने हैं, जिनमें से 102 पियर कैप और 180 यू-गर्डर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।इस एलिवेटेड खंड के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियर कैप, यू-गर्डर सहित अन्य संरचनात्मक इकाइयों की कास्टिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यूपी मेट्रो द्वारा प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवाएं पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। वहीं, कॉरिडोर के शेष भूमिगत हिस्से में टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रैक और अन्य सिस्टम से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

इस खंड के सभी चार भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और फिलहाल स्टेशनों पर फिनिशिंग कार्य तेज गति से प्रगति पर है। 

#AgraMetro #UPMetro #MetroProject #UrbanInfrastructure #PublicTransport #MetroConstruction #AgraDevelopment #InfrastructureNews #SmartCityAgra #TransportUpdates 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *