आगरा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के तहत जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को आगरा में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा।
इसके पूर्व तैयारी के लिए सोमवार को दीवानी परिसर में स्थित नवीन सभाकक्ष में अपर जिला जज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने किया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेगा शिविर में शामिल होने वाले पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान किया जाए। सचिव ने बताया कि यह शिविर समाज के कमजोर वर्ग, दिव्यांग बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का त्वरित और सुलभ लाभ मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेगा शिविर से पहले प्री मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता पंजीकरण करा सकती है और योजनाओं का लाभ तत्काल प्राप्त कर सकती है।
सचिव ने सभी से आग्रह किया कि दिनांक 22 फरवरी को अधिक से अधिक लोग शिविर में भाग लें और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
बैठक में अपर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, उद्यान विभाग और श्रम विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



.jpeg)