• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : चित्रकला के माध्यम से युवाओं ने समझाया गर्भ संस्कार का महत्व

Spread the love

आगरा। गर्भ संस्कार से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से श्रेष्ठ संतान की अवधारणा को सशक्त अभिव्यक्ति देते हुए छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया। चित्रलेखा विलेज ऑफ आर्ट सोसायटी आगरा और श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में गर्भाधान संस्कार विषय पर अंतर महाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Students participating in an inter-college painting competition on Garbh Sanskar at Pratap Nagar, Agra

प्रतियोगिता का उद्देश्य गर्भ संस्कार के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और इस सेवा प्रकल्प से अधिकाधिक लोगों को जोड़ना रहा। कार्यक्रम में आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, ललित कला संस्थान और डीईआई सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 128 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपनी रंग-रेखाओं के माध्यम से गर्भ संस्कार का भावपूर्ण संदेश प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Prize winners and jury members during the Garbh Sanskar inter-college painting competition in Agra

निर्णायक मंडल में ललित कला संस्थान की पूर्व निदेशक और चित्रलेखा विलेज ऑफ आर्ट सोसायटी की संस्थापक डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में डॉ. सुनीता गर्ग और डॉ. सरोज भार्गव शामिल रहीं। निर्णय के अनुसार बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सुमन को प्रथम, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की कोमल वोरा को द्वितीय और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की फायका रजीन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Visitors viewing Garbh Sanskar themed paintings displayed at an art exhibition in Agra

सांत्वना पुरस्कार संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की रशिता धमानिया और तान्या शाक्य, ललित कला संस्थान की सीमा, दीपांशी और झुमौना, सेंट जॉन्स कॉलेज के आनंद सिंह और चहक अग्रवाल, आगरा कॉलेज की राखी कुमारी, मंगलायतन की खुशी अग्रवाल तथा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सृष्टि माहौर को दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों की चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथियों के रूप में राज्य ललित कला अकादमी की सदस्य डॉ. आभा गुप्ता, एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, टीयर्स की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर और समाजसेवी शीला बहल ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन, नूतन ज्योति, सचिन गोयल, उषा अग्रवाल, संगीता जैन और पारुल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नूतन ज्योति ने किया। इस अवसर पर डॉ. जागृति अग्रवाल, संस्कार भारती के नंदनंदन गर्ग और ओमस्वरूप गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#GarbhSanskar #AgraNews #PaintingCompetition #InterCollegeEvent #StudentCreativity #ArtForAwareness #WomenHealth #CulturalEvent #EducationNews #UttarPradeshNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *