• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : कुमार ललित के साथ छात्रों ने सीखी कविता और लेखन की कला

Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

Agra poet Kumar Lalit delivering a creative writing lecture at Goa Government College

कार्यक्रम का विषय था सृजनात्मक लेखन: कल्पना से अभिव्यक्ति तक, जिसमें कुमार ललित ने महाविद्यालय के स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं एवं हिंदी विभाग के शिक्षकों को सृजनात्मक लेखन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। 

Students attending creative writing workshop by Kumar Lalit at Goa Government College

उन्होंने कहा कि सृजनात्मक लेखन केवल शब्दों का संयोजन नहीं है, बल्कि इसमें घनीभूत संवेदना और आत्मा के प्रकाश की झलक भी जरूरी है। उन्होंने इसे “एक ओर बिंदु से सिंधु की यात्रा और दूसरी ओर सिंधु को एक बिंदु में समेटने की कला” के रूप में परिभाषित किया।

Kumar Lalit reciting poems during creative writing workshop at Goa Government College

कुमार ललित ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “अपने अनुभवों, अहसासों और कल्पनाओं को अभिव्यक्त कीजिए। चिंतन-मनन और अध्ययन कीजिए। सृजन कीजिए। दुनिया की भीड़ में खुद को खोजिए, खुद से संवाद कीजिए और अपने को मानवीय बनाइए ताकि यह दुनिया और सुंदर बन सके।”

कार्यक्रम में ‘लेखक से संवाद’ सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सृजनात्मक लेखन के विविध पहलुओं पर प्रश्न पूछे। कुमार ललित ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को मार्गदर्शन दिया और अपनी गीत-कविताओं का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया। इससे सभागार में जीवंत, भावपूर्ण और आनंददायक साहित्यिक वातावरण निर्मित हुआ। इस व्याख्यान में कुल 108 प्रतिभागियों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम के संयोजन में स्वागत भाषण और विशिष्ट वक्ता परिचय परा स्नातक हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं हिंदी अनुसंधान केंद्र की समन्वयक प्रो. सोनिया सिरसाट ने दिया। संचालन परास्नातक हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रंजिता परब ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुविद्य धारवाडकर ने प्रस्तुत किया।

इस व्याख्यान से छात्रों और शिक्षकों को सृजनात्मक लेखन के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कुमार ललित की मार्गदर्शकता ने छात्रों में साहित्यिक रुचि, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#KumarLalit #CreativeWriting #GoaCollege #HindiLiterature #PoetryWorkshop #StudentInspiration #LiteraryEvent #AgraPoet #ImaginationToExpression #WritingSkills

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *