• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : कमला नगर स्थित साईं धाम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

Spread the love

आगरा। कमला नगर स्थित साईं धाम मंदिर के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को साईं मंदिर की स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग अर्पित किया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Sai Dham Temple in Kamla Nagar Agra decorated on 21st foundation day with flowers and Chhappan Bhog

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि साईं धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता से विविध धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा बाबा साईं के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही सोमवार को भी छप्पन भोग लगाया जाएगा।

Devotional Bhajan Sandhya organized at Sai Dham Temple Kamla Nagar Agra on foundation day

कार्यक्रम में महिला विंग प्रभारी दीपा गुरनानी, चिराग गुरनानी, महंत राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, राजीव गुप्ता, आशीष गोयल, अभिसार गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कुशाग्र, अतुल शर्मा, अनुज जैन, अंजुमन चौधरी, प्रियंका चौधरी, माही उपाध्याय, आकाश उपाध्याय, अश्वीर सिंह आशु, राहुल शाक्य सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और उल्लास के वातावरण से सराबोर रहा।

#SaiDhamTemple #SaiBaba #KamlaNagarAgra #AgraNews #SaiFoundationDay #BhajanSandhya #ChhappanBhog #SaiBhakti #ReligiousEvent #SpiritualIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *