• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: एनएसएस के एक दिवसीय शिविर में श्रमदान, यमुना घाट पर चला स्वच्छता अभियान

Spread the love

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

NSS volunteers performing shramdaan during a cleanliness drive at Yamuna Ghat in Agra

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने यमुना घाट के हाथीघाट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने घाट परिसर एवं पार्क में झाड़ू लगाई, फैले कचरे को एकत्र किया तथा घाट पर बिखरी मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एक स्थान पर व्यवस्थित किया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी (एनएसएस) डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में श्रम के प्रति सम्मान, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय सेवा की भावना जाग्रत करती है। ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

स्वच्छता अभियान में कार्यक्रम अधिकारी (एनएसएस) डॉ. नीरज कुशवाहा, डॉ. आभा सिंह, डॉ. आयुष मंगल, डॉ. रत्ना पांडे, डॉ. भरत सिंह, रेखा माथुर, डॉ. तपस्या चौहान, माधुरी कौशिक सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शिविर में नम्रता तौमर, आयुष शुक्ला, अमन सिकरवार, नियति, प्रियांशु, शिवम, सचिन, दिया, दिव्यांशु, साक्षी, कनक, अनुष्का, आयुष, ज्योत्सना, अमबरीन सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। युवाओं के ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” के संकल्प को सशक्त बनाते हैं।

#NSS #DBRAUAgra #CleanlinessDrive #Shramdaan #SwachhBharat #StudentVolunteers #SocialResponsibility 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *