• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : आग लगी आकाश में जल जाते झाड़ , सन्त नहीं होते जगत में तो जल जाता संसार, हिन्दू सम्मेलन में संगठित रहने की अपील

Spread the love

आगरा। आगरा के गुरु गोविंद सिंह नगर, पूर्वी महानगर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनी एकत्रित हुए और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

Thousands gathered at Virat Hindu Sammelan in Agra where leaders appealed for unity and organization to protect Sanatan values

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बालिकाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पूनम किशोरी ने अपने विचार रखते हुए हिन्दू समाज से संगठित रहने, आपसी एकता बनाए रखने और सनातन मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।

Saints and speakers addressing the crowd with a strong call for Sanatan unity during a Hindu conference in Agra

मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन से पधारे क्रांतिकारी संत स्वामी मित्रानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि संतों के बिना समाज का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। उन्होंने देश को विभाजित करने वाली शक्तियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत को तोड़ने की साजिशें लंबे समय से चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 में भारत के हिन्दू राष्ट्र घोषित होने के संकेत मिल रहे हैं। 

Students presenting cultural programs during Virat Hindu Sammelan organized in Agra

उन्होंने केंद्र सरकार से यूजीसी से जुड़े निर्णयों में संशोधन की मांग की और अग्निवीर योजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, यदि अभी नहीं जागे तो आगे अवसर नहीं मिलेगा। मंच से उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि यदि कोई हिन्दू बहन या बेटी जज बनना चाहती है, तो उसकी शिक्षा का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद काशी, मथुरा और अजमेर अभी शेष हैं।

इसके बाद वृंदावन से आए महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने हिन्दुओं को जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने हिन्दू समाज को कमजोर करने की साजिशों पर प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन के बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो संतों का सम्मान करे, धर्म का पालन करे, नारी शक्ति का सम्मान करे और पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य माने। उन्होंने स्त्री पूजन, कन्या पूजन और प्रकृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में एकता सामाजिक संस्था के सहयोग से एसवीएम इंटर कॉलेज, के नगर तथा सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि पुरम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रोहित ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आगरा में यह विराट आयोजन हुआ है। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, महापुरुषों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मेंद्र शर्मा ने अपने स्वयंसेवक जीवन के अनुभव साझा करते हुए आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अविनाश राणा ने किया।

मंच पर स्वामी मित्रानंद महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज, पूनम किशोरी, रोहित और धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में नगर कार्यवाह रामकुमार गौतम, नगर संघचालक महेंद्र, पालक अधिकारी टीपी सिंह, हिन्दू सम्मेलन समिति गुरु गोविंद सिंह नगर के अध्यक्ष मुरारी लाल, सचिव अविनाश राणा, कार्यक्रम संयोजक विनीत जादौन सहित सुनील मिश्रा, मुकेश पांडेय, संतोष धाकरे, अरविंद मिश्रा, यतेन्द्र सोलंकी, उमेश, श्यामवीर सिंह, शुभांशु पांडे, चंद्रप्रकाश, श्यामेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

#AppealForUnity #StayUnited #SanatanValues #HinduUnity #OrganizedSociety #ViratHinduSammelan #IndianCulture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *