• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: आगरा में सुबह से गरज के साथ बारिश, अचानक बदला मौसम; तापमान गिरकर 11 डिग्री पहुंचा

Spread the love

आगरा: आगरा में शनिवार रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात में रुक-रुक कर कई बार बूंदाबांदी हुई, जबकि रविवार सुबह गरज के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण ठंड और गलन बढ़ गई है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने 2 फरवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Thunderstorm and rain in Agra on Sunday morning leading to a sharp drop in temperature and increased cold conditions

रविवार सुबह आगरा का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम होकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के साथ ओस गिरने से ठंड का असर और तेज हो गया।

पिछले 10 दिनों में सबसे ठंडा दिन 29 जनवरी रहा, जब अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं सबसे ठंडी रात 26 जनवरी को दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने पहले ही 1 और 2 फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन आगरा में शनिवार रात से ही मौसम ने करवट ले ली। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की गलन का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

31 जनवरी: अधिकतम 18.9 | न्यूनतम 8.0

30 जनवरी: अधिकतम 21.9 | न्यूनतम 8.5

29 जनवरी: अधिकतम 16.3 | न्यूनतम 10.9

28 जनवरी: अधिकतम 18.4 | न्यूनतम 13.4

27 जनवरी: अधिकतम 17.4 | न्यूनतम 10.2

26 जनवरी: अधिकतम 22.2 | न्यूनतम 5.6

25 जनवरी: अधिकतम 21.4 | न्यूनतम 7.3

24 जनवरी: अधिकतम 20.2 | न्यूनतम 13.2

23 जनवरी: अधिकतम 21.4 | न्यूनतम 14.0

22 जनवरी: अधिकतम 26.4 | न्यूनतम 9.2

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

1 फरवरी: अधिकतम 20 | न्यूनतम 11

2 फरवरी: अधिकतम 20 | न्यूनतम 12

3 फरवरी: अधिकतम 22 | न्यूनतम 11

4 फरवरी: अधिकतम 23 | न्यूनतम 11

5 फरवरी: अधिकतम 23 | न्यूनतम 11 

#AgraWeather #AgraRain #WeatherUpdate #Thunderstorm #TemperatureDrop #ColdWave #IMDAlert #UttarPradeshWeather 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *