• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:वन क्लिक डीबीटी से फसल बीमा एवं कृषक दुर्घटना सहायता राशि जारी, एनआईसी में किसानों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक चेक

Spread the love

आगरा: योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि विभाग संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति सहायता राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थी कृषकों की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया।

खरीफ 2025 के अंतर्गत जनपद आगरा के 2304 कृषकों के खातों में कुल 40,21,123.47 रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत प्रदीप भाटी (अध्यक्ष डीसीबी आगरा), देवेन्द्र रावत (किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष), रेनू (परियोजना निदेशक/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी), संतोष कुमार सविता (संयुक्त कृषि निदेशक, आगरा मंडल एवं उप कृषि निदेशक) द्वारा फसल बीमा लाभार्थी योगेन्द्र सिंह, सोवरन सिंह, सरिता देवी, रमेशचन्द्र, इन्द्रभान, बेबी, मेघ सिंह, प्रकाश, देवेन्द्र कुमार एवं ओमप्रकाश को 1,03,018.30 रुपये के प्रतीकात्मक डमी चेक वितरित किए गए। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को भी प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में नीरज रान (उप निदेशक, भू-संरक्षण), विकास सेठ (सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला), विनोद कुमार (जिला कृषि अधिकारी), डॉ. डी.के. पाण्डेय (मुख्य पशुचिकित्साधिकारी), शुभम गुप्ता (मत्स्य विभाग), अंकित रावत (एलआरसी कलेक्ट्रेट) तथा एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *