• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर मोबाइल चोरी का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की चेन बरामद

Spread the love

मथुरा: जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम ने सतर्कता और सक्रियता का परिचय देते हुए मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सफेद धातु की एक चेन बरामद की है।

GRP Mathura Junction police team with arrested mobile theft accused and recovered silver chain

रेलवे क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 जनवरी 2026 को थाना मथुरा जंक्शन की पुलिस टीम स्टेशन परिसर में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का सामान लेकर प्लेटफार्म नंबर 08 के आगरा साइड पर मौजूद है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ भडुआ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की सफेद धातु की एक चेन बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद चेन उसने करीब चार से पांच माह पूर्व अपने साथियों अजय और जितेन्द्र के साथ मिलकर चोरी की थी। उस दौरान मोबाइल और मंगलसूत्र भी चोरी किए गए थे, जिन्हें उसके साथी अपने साथ ले गए थे, जबकि उसके हिस्से में यह चेन आई थी। अभियुक्त इसे बेचने की नीयत से मथुरा जंक्शन आया था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ भडुआ पुत्र सोहनपाल सिंह, ग्राम बढ़ोली, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन में मु0अ0सं0 400/25 धारा 305(सी) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सुशील कुमार तथा हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, सुरेश कुमार और धर्मेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

#GRPMathura #RailwayPolice #MobileTheft #CrimeNews #MathuraJunction #UPPolice #RailwaySecurity

Barsana Holi: बरसाना की लड्डूमार और लठामार होली को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
Republic Day News Agra : 77वें गणतंत्र दिवस पर जीआरपी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Mathura News: थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने गुम हुई नेपाली बच्ची को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *