• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 12 बोतल सिग्नेचर रेयर के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

मथुरा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

GRP Mathura police seizing 12 bottles of Signature Rare liquor from arrested man

पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 8 के आगरा साइड अंतिम छोर से एक अभियुक्त को 12 बोतल सिग्नेचर रेयर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों को शराब बेचकर अवैध रूप से अपना खर्च चलाता था।

रेलवे पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जीआरपी मथुरा जंक्शन प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में पुलिस टीम ने गुरूवार को चेकिंग के दौरान अभियुक्त को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध रूप से रखी गई 12 बोतल सिग्नेचर रेयर शराब बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों को शराब बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करता था। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जिलेला श्रीकान्त पुत्र जिलेला वेन्कटस्वामी, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी अटमाकुर मंडल, पुलकुर्थी, जिला वारंगल, राज्य तेलंगाना के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी

  • 12 अदद बोतल सिग्नेचर रेयर शराब

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विपिन कुमार
  • उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह
  • हेड कांस्टेबल 1344 धर्मेन्द्र तोमर
  • हेड कांस्टेबल दुष्यन्त कुमार
  • हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार
  • हेड कांस्टेबल दीपक पचौरी
    (सभी थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन)

रेलवे पुलिस का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अभियानों को आगे भी सख्ती से जारी रखा जाएगा।

#MathuraJunction #GRPPolice #IllegalLiquor #SignatureRare #RailwayPolice #LiquorSeizure #CrimeNews #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *