आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के सेठ पदमचंद जैन संस्थान में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को विद्यार्थियों के करियर निर्माण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में वैकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह पहल विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के उत्थान, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम रही।
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में MBA, M.Com, BBA और B.Com पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 40 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इसके उपरांत सफल विद्यार्थियों को साक्षात्कार चरण के लिए बुलाया गया।


