आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस निरीक्षण का उद्देश्य संस्थान में संचालित फार्मेसी पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता और मानकों का व्यापक मूल्यांकन करना था।
निरीक्षण के दौरान फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व में टीम ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम संरचना, शिक्षण पद्धति, प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली, शोध सुविधाओं, पुस्तकालय व्यवस्था, आधुनिक उपकरणों और अन्य शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम को छात्रों के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, सुरक्षित कार्य वातावरण, कंप्यूटर उपकरण और शिक्षण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. स्वेतलाना, डॉ. गौरव रजौरिया, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह और अरिंजय जैन ने निरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से टीम को अवगत कराया।
निरीक्षण प्रक्रिया में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. बी.एस. शर्मा, प्रो. मनु प्रताप सिंह और डी.आर. कैलाश बिंद की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, प्रशिक्षण, रिकॉर्ड संधारण, अकादमिक अनुशासन और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
निरीक्षण टीम ने संस्थान द्वारा अपनाई जा रही शैक्षणिक प्रक्रियाओं और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. बृजेश तिवारी, पुस्तकालय प्रभारी डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय, डॉ. मनोज यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ. सजल अग्रवाल, राशि कुलश्रेष्ठ, मुकुल यादव, अंजली चौहान, अखलेश कुमार, शिवाली डिकोनिया, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. केसर सिंह सहित सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
निरीक्षण के निष्कर्ष और सिफारिशें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सुधार और फार्मेसी विभाग की गुणवत्ता को और ऊंचा करने में मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। इस निरीक्षण ने विश्वविद्यालय की शिक्षा, शोध और आधुनिक सुविधाओं की उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया और इसे फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया।
#AgraUniversity #PCIInspection #PharmacyEducation #HigherEducation #PharmacyCouncilIndia #AcademicExcellence #ResearchFacilities #StudentDevelopment #AgraNews

.jpeg)

.jpeg)

