• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा और आपातकालीन उपायों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का सूरसदन में प्रदर्शन

Spread the love

आगरा। आगरा के ऐतिहासिक सूरसदन सभागार में गुरुवार को e-bus नामक जागरूकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रिक बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं, सुरक्षा मानकों और आपात स्थितियों में बचाव के तरीकों के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।

E-bus safety awareness documentary screening at Sursadan Auditorium in Agra highlighting emergency safety measures for electric buses

सूरसदन सभागार में शाम 5 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथियों का पटुका व माला पहनाकर स्वागत किया गया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में अभिनय व तकनीकी भूमिका निभाने वाले कलाकारों को भी मंच से सम्मानित किया गया।

इस जागरूकता डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रॉबिन कृष्णा सिंह ने किया है। फिल्म जयपुर में इलेक्ट्रिक बस में आग लगने की वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया कि ऐसी आपात स्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता, सूझबूझ और सही निर्णय कैसे जान बचा सकते हैं।

दृष्टि ज्ञान आगरा समिति एवं दृष्टि ज्ञान वंदे संध्या नामक एनजीओ के संस्थापक प्रशान्त कौशिक ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री समाजसेवी के.के. शर्मा को समर्पित है। 

उन्होंने कहा कि फिल्म में इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी संरचना, संभावित खतरों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में यात्रियों द्वारा अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।


कार्यक्रम का संचालन ऐंकर पूजा अग्निहोत्री ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी प्रोजेक्ट हेड संजीता ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, नृत्य एवं कथक नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे जागरूकता के साथ सांस्कृतिक वातावरण बना।

आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम आमजन को उपयोगी जानकारी देने के साथ सामाजिक चेतना और मनोरंजन का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के सहयोगी राजेन्द्र बंसल, अंबिकेश पाण्डेय, अनिल ओझा, सुशील मिश्रा, दीपेंद्र रघुवंशी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, चतुर्भुज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

#EBusSafety #ElectricBus #AgraNews #SursadanAuditorium #EVSafety #PublicAwareness #DocumentaryFilm #GreenTransport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *