• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: आगरा नगर निगम के रैन बसेरों में सुविधाओं का निरीक्षण, जरूरतमंदों की सुविधा सुनिश्चित

Spread the love

 आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ शहर में संचालित नगर निगम के रैन बसेरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने रैन बसेरों में सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

Agra District Collector inspects night shelter facilities during cold wave

जिलाधिकारी ने सबसे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज, एमजी रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद आईएसबीटी रैन बसेरे में आश्रय लिए जरूरतमंद लोगों से संवाद किया। कानपुर देहात निवासी आजाद सिंह और कन्नौज के मिनहाज ने बताया कि वे रेलवे परीक्षा देने आगरा आए थे और रैन बसेरे की अच्छी व्यवस्था देखकर यहीं ठहर गए। जिलाधिकारी ने उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

रैन बसेरे में रखे फीडबैक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि आश्रय प्राप्त लोगों ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं की सराहना की थी। उन्होंने गैस हीटर, चार्जिंग प्वाइंट, साफ-सफाई, गद्दा, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की और सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गईं।

इसके बाद जिलाधिकारी भागीरथी देवी मार्ग, खंदारी स्थित मसाला मठरी केंद्र शेल्टर होम पहुंचे। यहां पंजाब के सुखजिंदर ने बताया कि रैन बसेरे में वातावरण घर जैसा है और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

#AgraNightShelters #ColdWaveSafety #DistrictCollectorAgra #PublicWelfare #24HourShelters #HomelessSupport #WinterRelief #MunicipalServices #ShelterInspection #EssentialAmenities

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *