निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, पंडाल की मजबूती, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, शौचालयों की स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, सुचारू विद्युत आपूर्ति और ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन चौपाल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए रेनू कुमारी, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#AgraNews #JanChaupal #Pateikheda #UPDeputyCM #KeshavPrasadMaurya #VillageDevelopment #AgraDM #PublicParticipation #UPNews #SatiMataTemple