• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आग लगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख से अधिक की ज्वैलरी व दस्तावेज बरामद

Spread the love

आगरा। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने बड़ी और सराहनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2024 में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में आग लगाने की घटना में शामिल रहे 

Recovered gold jewellery and trolley bag by GRP Agra Cantt

एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की सोने की ज्वैलरी, एक ट्रॉली बैग तथा वादी के बहुमूल्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के आदेश, पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे, प्रयागराज के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, आगरा की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने 7 जनवरी 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शातिर चोर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फैजान पुत्र मुबीन, निवासी 60/135 न्यू ख्वासपुरा, खेरिया मोड़, थाना शाहगंज, आगरा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद ट्रॉली बैग मय सामान, पीली धातु की एक नाक की बाली, पीली धातु की एक अंगूठी तथा पीली धातु की एक नोज पिन बरामद की गई। इसके अलावा वादी के बहुमूल्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 1,05,000 रुपये बताई गई है।

इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जीआरपी आगरा कैंट पर मु0अ0सं0 006/2026 धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 330/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 से लगातार चोरी, आर्म्स एक्ट और रेलवे एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त पर थाना जीआरपी आगरा कैंट में वर्ष 2019 के दौरान धारा 380/411 भादवि, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 379/41 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2022, 2023 और 2024 में भी चोरी और रेलवे एक्ट से जुड़े प्रकरण उसके खिलाफ दर्ज किए गए। वर्ष 2025 और 2026 में भी बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई 7 जनवरी 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में की गई। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहित कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक वरुण कुमार तेवतिया, हेड कांस्टेबल 1202 लोकेश कुमार, कांस्टेबल 1632 मनेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 2368 लवकुश, कांस्टेबल 392 आकाश, कांस्टेबल 2643 रविकांत शर्मा, मुख्य उप निरीक्षक गुलशन (आरपीएफ पोस्ट आगरा), हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह (सीआईबी/आरपीएफ आगरा), सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक दीपक मिश्रा तथा सर्विलांस टीम कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

जीआरपी आगरा कैंट पुलिस की इस कार्रवाई को रेलवे परिसर में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। 

#GRPAgraCantt #RailwayPolice #NotoriousThiefArrested #StolenGoldRecovered #UPPoliceAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *