• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

Spread the love

आगरा: जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अब निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी आगरा के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स लगातार जिले भर में सघन अभियान चला रही है। 

इसी क्रम में  शुक्रवार/शनिवार  जनवरी 2026 की रात खनन विभाग और थाना सैंया पुलिस की संयुक्त टीम ने आगरा–ग्वालियर रोड पर सैंया चौराहा के पास एक बड़ा और सख्त चेकिंग अभियान चलाया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

रात्रि 11:00 बजे से सुबह 03:00 बजे तक चले इस विशेष महाअभियान के दौरान लगभग 100 वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। 

Officials inspecting and seizing overloaded trucks carrying illegal minerals on Agra–Gwalior Road at night.

जांच के दौरान खनिज लदे ट्रकों और डंपरों के प्रपत्रों की बारीकी से पड़ताल की गई, वहीं ओवरलोडिंग की आशंका पर वाहनों के वजन और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। 

अभियान के दौरान बिना आईएसटीपी के तथा ओवरलोड उपखनिज गिट्टी और डस्ट का परिवहन कर रहे 9 वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों को नियमानुसार जब्त कर थाना सैंया में अवरुद्ध कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय क्षति का भी बड़ा कारण बनते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रात के समय विशेष अभियान चलाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

आने वाले दिनों में जिले के प्रमुख मार्गों, हाईवे और खनन प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के औचक और सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

#AgraNews #IllegalMining #Overloading #MiningAction #UPNews #AdministrationAction #PoliceChecking #AgraGwaliorRoad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *