• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

फतेहाबाद न्यूज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान

Spread the love

फतेहाबाद। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित होटलों और ढाबों के बाहर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों की सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

Police conducting a special checking drive against illegal parking on the Agra–Lucknow Expressway
एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस

अभियान का मुख्य उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना रहा। पुलिस ने ढाबा संचालकों और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे एक्सप्रेसवे या सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अवरोध न करें और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

Police checking illegally parked vehicles outside hotels and dhabas along the Agra–Lucknow Expressway

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, ज्वाला सिंह, अनुज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से हादसों की आशंका बनी रहती है।

सके अलावा कुछ लोगों ने सर्विस रोड के किनारे होटल और ढाबे खोल रखे हैं, जिनके द्वारा एक्सप्रेसवे की जाली और फेंसिंग काटी गई है। ऐसे सभी होटल और ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों को बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे।

#AgraLucknowExpressway #IllegalParking #RoadSafety #TrafficPolice #FatehabadPolice #AgraNews #ExpresswaySafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *