आगरा। सांसद खेल स्पर्धा 2025 के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को रेलवे ग्राउंड, आगरा कैंट में खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस दौरान कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में टाइटन क्रिकेट अकादमी ने अवंती इलेवन को 103 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में अवंती इलेवन 52 रन ही बना सकी। दिव्यांश चौधरी को 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में बेसिक इलेवन ने 94 रन बनाए। इलेवन स्टार ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। शिवा जादौन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे मुकाबले में खेरागढ़ सुपर किंग्स ने 100 रन बनाए, जवाब में स्प्लेंडिड 11 सिर्फ 60 रन ही बना सकी। अभय राणा को 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैचों में अंपायर सुरेन्द्र सिंह, रवि कसान, विपिन सोलंकी और अजीत ने निभाई, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग कौशल शर्मा ने की। आयोजन समिति के पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दर्शकों को खेल का भरपूर आनंद दिलाया।
#MPSportsCompetition2025 #AgraCricket #TitanCricketAcademy #AvantiEleven #BasicEleven #ElevenStar #KheragarhSuperKings #Splendid11 #ManOfTheMatch #CricketTournament2025


.jpeg)
