• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : आगरा रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में बिहार से लापता बालक को परिजनों तक पहुँचाया

Spread the love

 आगरा। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा/इटावा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक ऑपरेशन मुस्कान के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए बिहार से गुम हुए एक बालक को उसके परिजनों से मिलाया।

Railway police under Operation Muskan reunite missing Bihar boy with his father in Agra

मिली जानकारी के अनुसार बालक मिट्ठू कुमार, पुत्र जागेश्वर यादव, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी फुदकी चक, वार्ड नंबर 10, फुदकी चेक पोस्ट, थाना गोगरी, बिहार दिनांक 26 दिसंबर 2025 से घर से लापता था। यह बालक ऑपरेशन मुस्कान टीम को साथी शेल्टर होम, नई दिल्ली में मिला।

टीम द्वारा शालीनता से पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम मिट्ठू तथा पिता का नाम जागेश्वर बताया। घर का पता बताने पर उसने फुदकी चक थाना गोगरी बिहार का निवासी होना बताया, लेकिन परिवारजनों का कोई मोबाइल नंबर याद नहीं था। इसके बाद टीम ने बालक द्वारा बताए गए पते के आधार पर गूगल मैप और स्ट्रीट व्यू की सहायता से गांव की गलियां दिखाईं, जिसमें बालक ने एक दुकान को पहचान लिया। दुकान पर अंकित मोबाइल नंबर 76683729 पर संपर्क किया गया, जहां से कुछ देर बाद बालक के पिता का मोबाइल नंबर 74800030 प्राप्त हुआ।

मोबाइल पर संपर्क करने पर पिता जागेश्वर यादव ने पुष्टि की कि बालक उनका ही पुत्र है, जो घर से नाराज होकर चला गया था। उन्हें बताया गया कि उनका बेटा साथी शेल्टर होम, नई दिल्ली में सुरक्षित है और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।

इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को बालक के पिता ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सीडब्ल्यूसी द्वारा बालक मिट्ठू कुमार को उसके पिता जागेश्वर यादव की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। ऑपरेशन मुस्कान टीम की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

#OperationMuskan #MissingChildFound #RailwayPolice #ChildRescue #BiharNews #CWC #ShelterHome #PoliceAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *