वृंदावन। शक्ति साधना धाम की वरिष्ठ महंत साध्वी शांभवी चेतना जी का 85 वर्ष की आयु में वृंदावन के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से भक्तजन और संत समाज में गहरा शोक व्याप्त है। साध्वी चेतना जी ने अपना संपूर्ण जीवन संतों और समाज की सेवा में व्यतीत किया। वे निरंजनी अखाड़े से जुड़े एवं राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके योगदान के चलते शक्ति साधना धाम, हरिद्वार और दिल्ली में आश्रम स्थापित किए गए।
शक्ति साधना धाम में श्रद्धांजलि और समाधि समारोह
शिविर और अंतिम संस्कार वृंदावन के शक्ति साधना धाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख संत एवं भक्तजन उपस्थित रहे। समाधि कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरी, स्वामी भास्कर आनंद सरस्वती, स्वामी सुरेशानंद, स्वामी आदित्यानंद गिरी, स्वामी वेदानंद गिरी, स्वामी नवल योगी, स्वामी वैराग्य नंद और अन्य वरिष्ठ संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज और धर्म के प्रति समर्पण
साध्वी शांभवी चेतना जी ने निर्धन और अनाथ कन्याओं के विवाह कराए और उनकी शिक्षा व कल्याण में सहयोग दिया। 2025 के अमृत महाकुंभ में भी उनके मार्गदर्शन में शक्ति साधना धाम के शिविर में लाखों भक्तों और संतो की सेवा की गई। उनके जीवन का उद्देश्य सदैव धर्म, संतों और समाज की सेवा रहा।
श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख व्यक्तित्व
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा दीदी, रामायण रिसर्च काउंसिल की रितु दीदी समेत कई गणमान्य भक्तों ने उनका सम्मान किया। भक्त मंडल से अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री डॉ दिवाकर तिवारी और अन्य सदस्यों ने विभिन्न शहरों से पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#SadhviShambhaviChetnaJi #ShaktiSadhanaDham #VrindavanEvents #IndianSaints #RamMandirMovement #SpiritualLeaders #DevoteesTribute #VrindavanNews #CulturalEventsIndia

