• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

मथुरा न्यूज: भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि, जातीय राजनीति पर नहीं: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Spread the love

मथुरा: मथुरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक एकता और अनुशासन को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की विचारधारा पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान के अनुरूप सभी गतिविधियाँ होनी चाहिए और संगठन की मर्यादा व एकजुटता बनाए रखना प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

BJP Uttar Pradesh President Pankaj Chaudhary addressing party workers in Mathura

उत्तर प्रदेश में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों द्वारा की गई बैठक को लेकर पार्टी नेतृत्व सख्त नजर आ रहा है। मथुरा दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और पार्टी का संविधान जातीय आधार पर बैठकों की अनुमति नहीं देता। उन्होंने बताया कि विधायकों को इस संबंध में चेतावनी दी जा चुकी है और आगे ऐसी किसी भी गतिविधि को अनुशासनहीनता माना जाएगा।

पंकज चौधरी ने बताया कि इससे पहले 25 दिसंबर को भी विधायकों को नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी गई थी। गौरतलब है कि चार दिन पहले लखनऊ में करीब 50 ब्राह्मण विधायकों की बैठक हुई थी।

जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने का संकल्प दोहराया। साथ ही SIR को लेकर कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है और भाजपा सभी समाजों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी। 

#PankajChaudhary #BJPUP #UPPolitics #BJPNews #Mathura #BJPMLAs #IndianPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *