• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

फतेहाबाद न्यूज : चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो चोर पकड़े पांच मोबाइल एक बाइक बरामद

Spread the love

 फतेहाबादथाना निबोहरा पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान शाहवेद से निबोहरा जाने वाले मार्ग पर महादेव मंदिर के पास दो बाइक सवार चोरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई।

Police catching two bike-borne thieves near Mahadev Temple in Fatehabad.
निबोहरा पुलिस ने पकड़े मोबाइल चोर

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम देवसुख पुत्र मोतीलाल, निवासी वकील की ठार, शाहवेद और दुर्गेश पुत्र यशपाल, निवासी गढ़ी जहान, निबोहरा बताए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उनका साथी धीरेंद्र पुत्र शिवलाल, जो अहमदाबाद में नौकरी करता है, वहां से मोबाइल चोरी करके लाता है। आरोपी मोबाइल को बेचने की फिराक में थे। बरामद पांच मोबाइल में से चार मोबाइल चोरी के थे।

पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक सचिन तोमर, प्रभारी सर्विलांस सेल के कुंवरपाल, गौरव और संजीव कुमार शामिल थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई इलाके में चोरी और मोबाइल तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

#FatehabadPolice #MobileTheft #TwoThievesCaught #NibohraPolice #BikeRecovered #StolenMobiles #CrimeNews #PoliceAction #ThievesArrested #LawEnforcement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *