• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

फतेहाबाद न्यूज : घने कोहरा व डायवर्जन से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दस कार आपस में भिड़ी, मची चीख पुकार, एक घायल

Spread the love

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे व डायवर्जन से रविवार सुबह थाना डौकी क्षेत्र में एक के बाद एक दस कार आपस में भिड़ गई, जिससे एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। जानकारी पर यूपीडा की टीम व डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए दोनों तरफ से वाहन रुक गए। इससे अफरा तफरी मच गई।हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

10-car collision on Agra-Lucknow Expressway due to dense fog and diversion at KM 14.200
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुईं कारें। स्रोत ब्यूरो

पुलिस के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है, जिसके चलते मार्ग पर खाली प्लास्टिक के ड्रम रखकर वन वे कर दिया गया है और थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 14.200 पर वाहनों का डायवर्जन किया गया।


 सुबह 8:40 के करीब लखनऊ निवासी जीवन कुमार सक्सैना अपने परिवार के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 14.200 पर डायवर्जन के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक को बचाने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहे कार चालक दिल्ली निवासी अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर जा रहे थे।

Multi-car pileup on Agra-Lucknow Expressway during dense fog, December 2025
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। स्रोत ब्यूरो

 दोनों कार आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों कारों में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे कार चालक सुनील गुप्ता की कार टकरा गई। इसके पीछे से आ रहे कार रंजीत,कार चालक आलोक शुक्ला,रामानंद निवासी फरीदाबाद,कार चालक निशंक निवासी कन्नौज ,अभय यादव निवासी बलिया सहित दस कार एक के बाद करके आपस में भिड़ती चली गई, जिससे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई।

gra-Lucknow Expressway accident: multi-car pileup causes chaos, 1 injured


जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को दी गई।सूचना पर एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार,डौकी पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। टक्कर से दस कार क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार चालक निशंक जैन निवासी कन्नौज घायल हो गए। बाकी लोगों के मामूली चोटें आई। सभी कार मालिक प्राइवेट क्रेनों से अपनी-अपनी कारों को ले गए।

#AgraLucknowExpressway #CarAccident #DenseFog #UPPolice #ExpresswayAccident #AgraNews #TrafficSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *