• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

फतेहाबाद न्यूज :आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी आने से कार ट्रोला में घुसी, एक की मौत, चार घायल

Spread the love

फतेहाबाद।लखनऊ- एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ट्रोले में पीछे से भिड़ जाने से बड़ा हादसा हो गया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 32.600 पर उस समय हुई, जब दिल्ली से कानपुर लौट रही कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। नियंत्रण खोने पर कार सीधे आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी।

Car crashed into trailer on Agra–Lucknow Expressway
टक्कर से क्षतिग्रस्त कार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 200 मीटर तक ट्रोले में फंसी घिसटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में सवार सभी युवक कानपुर के रहने वाले बताए गए हैं और फोटोग्राफी का काम करते हैं। चालक अनुज निवासी सिरोही, थाना कल्यानपुर, अपने साथियों यश ठाकुर निवासी मशवानपुर, रितिक निवासी दर्शनपुरवा, सैंकी गुप्ता निवासी फजलगंज और सौरभ के साथ दिल्ली में कार्यक्रम कर वापस लौट रहा था।
Agra–Lucknow Expressway accident site


सुबह करीब 11:30 बजे कार एक्सप्रेसवे के उक्त स्थान पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आने पर वाहन अनियंत्रित होकर ट्रोले से जा टकराया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों में रितिक और सौरभ को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जबकि यश ठाकुर और सैंकी गुप्ता को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया, जहां सैंकी को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक अनुज को हल्की चोटें आई हैं।

फाइल फोटो मृतक सेंकी


अनुज ने बताया कि सभी दोस्त कार में सो रहे थे और वह स्वयं वाहन चला रहा था। अचानक नींद आने से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह हादसा हो गया।

#AgraLucknowExpressway #RoadAccident #Fatehabad #UPNews #CarCrash #TrafficAccident #AgraNews #BreakingNews #ExpresswayAccident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *